एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि 'मैं अभी भी काफी उलझन में, मुझे मालूम नहीं कि क्या हुआ,। माहिका ने लिखा कि आज जब वह जगन्नाथ यात्रा के दौरान सुबह आरती के लिए गईं तो कुछ लोगों ने उनका मजाक बनाने का प्रयास किया। यहां तक कि एक युवक ने उनको धक्का दिया और थप्पड़ मारने का प्रयास किया। एक्ट्रेस के अनुसार बावजूद इसके शांत रही, मुझे जग्गनाथ बाबा पर पूरा भरोसा है और मैं इसकी कोई कंप्लेंट नहीं करना चाहती। एक्ट्रेस ने लिखा कि 'मेरे साथ ऐसा व्यवहार करने वाले भी जगन्नाथ की ही संतानें हैं और मैं भी उन्हीं की बच्ची हूं'।