राजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का नारा- देश बदला है अब दिल्ली बदलो

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय पर AAP के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब यही नारा जोरों पर है 'देश बदला है अब दिल्ली बदलो
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 12:11 PM IST
a.png

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ( Prakash Javadekar ) की मौजूदगी में यहां दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय पर बुधवार को आम आदमी पार्टी ( AAP ) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब यही नारा जोरों पर है 'देश बदला है अब दिल्ली बदलो।'

प्रकाश जावड़ेकर ( Prakash Javadekar ) ने कहा कि दिल्ली के लोगों को आयुष्मान भारत योजना ( Ayushman Bharat Scheme ) से फायदा नहीं मिल रहा है, क्योंकि दिल्ली सरकार ( Delhi Government )
ने यहां यह योजना लागू ही नहीं होने दी। केजरीवाल पहले बोलते थे कि बांग्ला नहीं लेंगे, लेकिन एक नहीं चार-चार बंगले ले लिए, अब दिल्ली इनका चरित्र समझ चुकी है।

जावड़ेकर ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि बच्चों की कसम खाई कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ भी हो गए। अन्ना हजारे के आंदोलन के समय लोकपाल का नारा लगाकर सरकार में आ गए, लेकिन लोकपाल नहीं ला पाए, मोदी सरकार ने लोकपाल बहाल किया।

Updated on:
16 Jan 2020, 12:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल