
UP Assembly Election 2022 बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वे कोई भी ऐसा मौका नहीं चूकती जिसमें उन्हें लगता है कि मुददें पर कुछ बोलना चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर अब भाजपा सरकार को नसीहत दे डाली है। अपने ट्वीट के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि ,'' भाजपा कोरोना वैक्सीन व पीड़ितों को राश नदेने को यूपी में चुनावी स्वार्थ की खातिर भुनाने में लगी हुई है। जबकि यह उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह बेसहारा बनें नागरिकों की मदद करें। यह कर्तव्य है अएसान नहीं,किन्तु रोजी—रोजगार छीनकर मुफ्त राशन व टीका यह कैसी अजब राजनीति!''
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने इस ट्वीट के माध्यम से भाजपा सरकार और उनके नेताओं को आइना दिखाया है। बता दें कि भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचार के दौरान सरकारी योजनाओं और कोरोना संक्रमण के अलावा लॉकडाउन में किए गए कार्यां को बढ़—चढ़कर अपनी उपब्धि बताया है। भाजपा ने कोरोना वैक्सीन को लेकर भी विपक्ष को निशाने पर लिया था। भाजपा के स्टार प्रचारकों द्वारा इस तरह के चुनावी प्रचार को लेकर वह विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस मामले को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। अपने ट्वीट के माध्यम से अखिलेश यादव ने भाजपा के स्टार प्रचारकों को नसीहत दी थी कि सरकार आम जनता की होती है। योजनाएं भी आम जनता की होती हैं। इस पर किसी दल या नेता का अधिकार नहीं होता। मायावती ट्वीट के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि भाजपा सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद कर कोई अहसान नहीं किया है। यह सरकार का फर्ज था और उसने अपना फर्ज ही निभाया है।
.....