14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dungarpur : भाजपा की नई योजना, पदाधिकारी अब मंडल पर करेंगे रात्रि विश्राम

Rajasthan Politics : डूंगरपुर में नवीन भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक में यह तय किया गया कि जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता नियमित रूप से मंडल क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करेंगे।
2 min read
Google source verification
BJP new plan officials now night rest at Mandal Panchayat elections Preparations start

Rajasthan Politics : डूंगरपुर. भाजपा की बैठक को संबोधित करते विधायक शंकरलाल डेचा। फोटो पत्रिका

Rajasthan Politics : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को डूंगरपुर स्थित नवीन भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की, जबकि मुख्य अतिथि सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा रहे। विशिष्ट अतिथि प्रभु पंड्या, गोपीचंद मीणा तथा बंशीलाल कटारा मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित बूथ सशक्तिकरण अभियान, शक्ति केंद्र संरचना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने पर रहा।

डूंगरपुर जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को 15 अगस्त तक बूथ एवं शक्ति केंद्र संरचना का कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता नियमित्त रूप से मंडल क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करेंगे। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना, स्थानीय समस्याओं को समझना, संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना तथा गांव स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाना है। आगामी पंचायत राज चुनावों को देखते हुए संगठन ने अभी से तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया।

स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर जोर

बैठक में संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने, स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने और संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत टीम तैयार करने पर जोर दिया गया। निष्क्रिय जिला पदाधिकारियों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजने का प्रस्ताव लिया गया। इस सूची को बनाने का उद्देश्य यह है कि ऐसे पदाधिकारी जो संगठन के कार्यों में अधिक रुचि नहीं दिखाते हैं, उनकी जगह मजबूत और कर्मठ लोगों को चुनाना है। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।

बैठक में मौजूद दिग्गज

बैठक में जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वरलाल लबाना, जिला उपाध्यक्ष माधवलाल वरहात, हितेश रावल, अनिल गुप्ता, ताजेंग पाटीदार, भोपाल सिंह, जिला मंत्री जयेश लोधावरा, जवाहर भाटिया, जिला प्रवक्ता ऋषि दवे, महिला मोर्चा जिला संयोजक रीटा कुंवर, सोशल मीडिया संयोजक रेखा पंड्या, आईटी सेल संयोजक अनु राठौड़, मीडिया सह संयोजक चंद्रेश व्यास, एससी मोर्चा जिला संयोजक ब्रजेश वसीटा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने किया। आभार जिला महामंत्री ईश्वरलाल लवाना ने व्यक्त किया।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग