राजनीति

पश्चिम बंगाल: पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य की सेहत में सुधार, अब भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर

पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में चल रहा उनका इलाज पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिला
less than 1 minute read
Sep 09, 2019
v.png

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और वामपंथी पार्टी के दिग्गज नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती हैं।

कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिला है। हालांकि उनको अभी भी ऑक्सीजन की सपोर्ट पर रखा गया है।

आपको बता दें कि 75 वर्षीय भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार माकपा के वयोवृद्ध नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य पिछले कुछ समय से फेफड़े की बीमारी ‘क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पुलमोनरी डिजीज' (सीओपीडी) से पीड़ित थे।

यह एक तरह की निमोनिया जैसी बीमारी है। हॉस्पिटल में अब उनको काफी हद तक फायदा है। वह पूरी तरह से होश में हैं और बोलचाल रहे हैं।

हॉस्पिटल सूत्रों के अनुसार 8 सदस्यीय डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कर रही है। सेहत में सुधार होने के बाद उनको तरल आहार दिया जा रहा है।

हॉस्पिटल सूत्रों के अनुसार ‘भट्टाचार्य के सीने के एक्स-रे रिपोर्ट से पता चला है कि उनके ब्लड में हीमोग्लोबिन के बढ़ने से समस्या पैदा हो गई थी।

उनके ब्लड में कार्बन डाइ-ऑक्साइड की मात्रा बेहद कम हो गई थी।

Updated on:
09 Sept 2019 01:23 pm
Published on:
09 Sept 2019 01:02 pm