Hindi News / Miscellenous India / चंद्रयान-2: दुनिया को पराक्रम दिखाएगा लैंडर विक्रम, पैरों पर खड़ा होते ही दिखाएगा कमाल!
चंद्रयान-2: दुनिया को पराक्रम दिखाएगा लैंडर विक्रम, पैरों पर खड़ा होते ही दिखाएगा कमाल!
ISRO ने संपर्क टूटने के बाद भी चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' को खोज निकाला
लैंडर विक्रम चांद की जमीन पर अपने स्थान से लगभग 500 मीटर दूर जा गिरा
एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो सकता लैंडर विक्रम
नई दिल्ली। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ( ISRO ) ने संपर्क टूटने के बाद भी चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' को खोज निकाला है।
लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह दिखाई दिया है। इसरो प्रमुख के सिवन ने माना है कि जिन परिस्थितियों में लैंडर नजर आया है, उसे देखकर लगता है जैसे वह चांद की सतह से टकरा गया हो।
वैज्ञानिकों की मानें तो विक्रम लैंडर में एक ऑनबोर्ड कम्प्यूटर फिट है। लेकिर चांद की सतह पर गिरने की वजह से कम्युनिकेशन सिस्टम को कमांड देने वाला एंटीना दब गया है।
लैंडर की लोकेशन मिलने के बाद वैज्ञानिक अब उस एंटीना के माध्यम से विक्रम लैंडर को पैरों पर खड़ा करने के लिए कमांड देने का प्रयास कर रहे हैं।