राजनीति

लोकसभा में बजट पर चर्चा खत्म, सीतारमण बोलीं- 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की ओर कदम बढ़ा रहा है भारत

Budget Session: निर्मला सीतारमण ने LokSabha में दिया जवाब Rajya Sabha में कल होगी बजट पर चर्चा दोनों सदनों में उठा Karnataka Political Issues
4 min read
• •
Updated: 10 Jul 2019, 8:54 PM IST
nirmala

नई दिल्ली।लोकसभा में बुधवार को तीसरे दिन भी आम बजट ( budget session ) पर चर्चा हुई। चर्चा खत्म होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman ) बजट पर चर्चा का जवाब दिया। वहीं, राज्यसभा में कल बजट पर चर्चा होगी।

बता दें कि दो दिनों से राज्यसभा में बजट पर चर्चा नहीं हो पा रही है। बीती मंगलवार को ही उच्चसदन में बजट पर चर्चा होनी थी। लेकिन हंगामे की वजह से चर्चा नहीं हो पाई, जिसके बाद बुधवार को चर्चा का दिन निर्धारित किया गया। लेकिन आज भी कर्नाटक पर विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्यसभा में चर्चा नहीं हो पाई।

क्या कहा सीतारमण ने

बजट पर चर्चा के दौरान निर्मला सीतारमण लोकसभा में बोलने से पहले सभी सदस्यों का आभार जताया। सीतारमण ने कहा कि देश के आधारभूत ढांचे को और मजबूती देने के लिए पांच सालों में इस क्षेत्र में 100 लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए हम देश में FDI को बढ़ावा दे रहे हैं।

वित्त मंत्री ने बताया हमारी सरकार द्वारा घरेलू उद्योगों को मजबूती देकर रोजगार को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रमुख एजेंडा आर्थिक विकास है। सीतारमण ने कहा कि हम किसानों के लिए पीएम किसान योजना लेकर आए हैं।

GST लागू होने के बाद दूसरा बजट

वित्त मंत्री ने कहा कि GST लागू होने के बाद यह दूसरा बजट है। इस बजट में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के लिए पहले की तुलना में 82845 करोड़ रुपए ज्यादा दिए गए हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार का यह दूसरा बजट सरकार की मंशा को दर्शाता है। इस बजट से कृषि, सोशल सेक्टर, स्वास्थ्य, एजुकेशन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

'हमने 5 अमरीकी डॉलर का लक्ष्य निर्धारित किया है। क्योंकि हम विकास को बढ़ावा देने, निवेश को प्रोत्साहित करने और निवेश को सुनिश्चित करने के लिए बहुत मजबूत कदम उठा रहे हैं। निवेश का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह हमरी सामूहिक समझ को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पस इसके लिए सही अर्थप्रणाली है।

किसानों की आय होगी दोगुनी

संसद में बोलते हुए सीतारमण ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। मोदी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। सरकार के इसी प्रयास की बदौलत देश के कृषि उत्पादन में काफी इजाफा हुआ है। यही नहीं, फल, सब्जियों और दूध का उत्पादन भी बढ़ा है।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2022 तक किसानों की आय को ही दुगना करने का लक्ष्य नहीं है। इसके अलावा कृषि निर्यात भी दोगुना किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि हमने किसानों की भलाई की सिर्फ बातें नहीं कि बल्कि काम कर के दिखाया है।

राज्यसभा में कल होगी बजट पर चर्चा

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि विपक्ष से सहमति बनी है कि कल सुबह गुरुवार को 11 बजे से बजट पर चर्चा होगी। आज हो रहे हंगामे के बीच चर्चा नहीं हो सकती। वहीं, कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि कुछ वजह से हमारे सांसद उत्तेजित हैं और हम भी इस विषय पर गंभीर चर्चा चाहते हैं।

राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू

हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। लेकिन फिर से विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया है।बजट पर चर्चा करते हुए बीजेपी नेता सुरेश प्रभु बोल रहे थे तभी कांग्रेस के सांसद नारेबाजी करने लगे।

इससे पहले कार्नाटक ( Karnataka issue ) को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद सभापति ने 3 बजे तक के लिए राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ( Ravishankar Prasad ) ने लोकसभा में बताया कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की कमी नहीं है। उनके अनुसार 2009 के बाद पहली बार सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) अपने 31 जजों की पूरी ताकत के साथ पहुंचा है। हालांकि 1 जुलाई 2019 तक हाईकोर्ट में 403 पद खाली हैं।

बजट सत्र ( Budget Session) के दौरान कंग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने फिर से लोकसभा में कर्नाटक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वहां के मंत्री डी के शिवकुमार को विधायकों से मुंबई के एक होटल में नहीं मिलने दिया गया।

होटल पहुंचते ही मंत्री को पुलिस ने घेर लिया और बुकिंग भी रद्द कर दी। अधीर रंजन ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मार्शल लॉ लागू हो चुका है और मंत्री ही अपने विधायकों से नहीं मिल पा रहे।

कांग्रेस नेता बताया होटल में रह रहे विधायकों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि हमें शिवकुमार से खतरा है। इस वजह से वहां पुलिस शिवकुमार को रोकने के लिए तैनात थी। बता दें कि अधीर रंजन के बयान के बाद कांग्रेस ने विरोध में सदन से वॉकआउट कर दिया।

इसके अलावा बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक में NRC का मुद्दा उठाया। उन्होंने राज्य में अवैध रूप से घुसपैठ कर चुके बांग्लादेशियों पर बोलते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए बड़ा ख़तरा है। उन्होंने कहा, NRC को सिर्फ पूर्वोत्तर राज्यों तक सीमित न रखा जाए बल्कि कर्नाटक में भी उसे लागू किया जाए।

राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई

आज राजनाथ सिंह का जन्मदिन है। लोकसभा में प्रश्न काल खत्म होने के बाद स्पीकर ने अपनी और सदन की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान राजनाथ सिहं ने सभी सदस्यों का खड़े होकर अभिवादन किया।

Updated on:
10 Jul 2019, 8:54 PM IST
Published on: