राजनीति

अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, ‘पंजाब में मुझे Replace करना चाहते हैं सिद्धू, लेकिन टाइमिंग गलत’

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच छिड़ी जंग! सिद्घू के बयान का असर मुझ पर नहीं, बल्कि पार्टी पर पड़ेगा- अमरिंदर सिंह कांग्रेस पार्टी अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती- पंजाब सीएम
3 min read
amrinder singh and navjot kaur
अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, 'पंजाब में मुझे Replace करना चाहते हैं सिद्धू, लेकिन टाइमिंग गलत'

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) के लिए आज अंतिम लड़ाई लड़ी जा रही है। आखिरी चरण के लिए 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग जारी है। लेकिन, पंजाब कांग्रेस की आपसी लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। इस लड़ाई में तीन चेहरे हैं पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Capitan amrinder singh ), कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu ) और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ( Navjot Kaur )। इन तीनों की आपसी लड़ाई अब यहां तक पहुंच गई है कि कैप्टन अमरिंदर ने साफ कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू मुझे रिप्लेस करना चाहते हैं।

मुझे रिप्लेस कर पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं सिद्धू- अमरिंदर सिंह

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हर कोई महत्त्वाकांक्षी होता है, सिद्धू की भी अपनी इच्छा होगी। वह मुझे रिप्लेस कर पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, इसमें कोई गलत भी नहीं है। लेकिन, उनकी टाइमिंग गलत है। उन्होंने कहा कि मतदान से एक दिन पहले ऐसा करना गलत है। पंजाब सीएम ने कहा कि इसका असर मेरे ऊपर नहीं बल्कि पार्टी पर असर पड़ेगा। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी? इस पर पंजाब सीएम ने कहा कि हाईकमान ने मामले को संज्ञान में लिया है। अभी दो-तीन दिनों तक सब लोग चुनाव में व्यस्त हैं, लेकिन इस मामले पर जरूर संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती है।

नवजोत कौर के आरोप से गरमाई थी सियासत

इसकी 'जंग' की शुरुआत नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान से हुआ था। जब उन्होंने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के कारण उन्हें चंडीगढ़ से टिकट नहीं मिला। इसके अलावा कौर ने आरोप लगाया था कि अमरिंदर सिंह के कहने पर कांग्रेस हाईकमान पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू से प्रचार नहीं करवा रही है।

इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि नवजोत कौर को बठिंडा और अमृतर से टिकट ऑफर किया था। कांग्रेस हाईकमान का मानना था कि चड़गीढ़ से नवजोत कौर फिट उम्मीदवार नहीं हैं, इसिलए पार्टी ने पवन बंसल को वहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया। अमरिंदर के बयान पर नवजोत सिंह ने अपनी पत्नी का बचाव करते हुए कहा था कि मेरी पत्नी झूठ नहीं बोलती। उन्होंने कहा था कि मेरी पत्नी ने अमरिंदर सिंह पर जो आरोप लगाए हैं, वह झूठ नहीं है। इसके बाद सिद्धू ने शुक्रवार को कहा था कि कोई कहता है (अमरिंदर सिंह) कि अगर सभी 13 सीटें हार गए तो इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन मैं कहता हूं कि अगर बेअदबी करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। बहुत देख लीं राज्य सभा की सदस्यताएं एवं मंत्री पद। इतना ही नहीं उन्‍होंने इशारों में बादल परिवार और कैप्‍टन अमरिंदर सिंह में मिलीभगत का भी आरोप जड़ दिया। लेकिन, अमरिंदर सिंह ने आज जो बयान दिए हैं उससे साफ स्पष्ट है कि पंजाब कांग्रेस के अंदर घमासान मचा हुआ है और पार्टी जल्द ही कोई बड़ी निर्णय ले सकती है।

Updated on:
19 May 2019 03:39 pm
Published on:
19 May 2019 03:04 pm