4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकट विवाद: नवजोत कौर के आरोप को अमरिंदर सिंह ने किया खारिज, ‘अमृतसर-बठिंडा से दिया गया था ऑफर’

नवजोत कौर के आरोप को अमरिंदर सिंह ने बताया बकवास पंजाब CM ने कहा- नवजोत कौर चंडीगढ़ से लड़ना चाहती थीं चुनाव नवजोत कौर ने अमरिंदर सिंह पर लगाया था टिकट काटने का आरोप
2 min read
Google source verification
amrinder singh and navjot kaur

टिकट विवाद: नवजोत कौर के आरोप को अमरिंदर सिंह ने किया खारिज, 'अमृतसर-बठिंडा से दिया गया था ऑफर'

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की लड़ाई पर अब आखिरी चरण में है। 19 मई को अंतिम चरण के लिए वोटिंग होगी, लेकिन पंजाब कांग्रेस ( Congress ) में टिकट बंटवारे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Captain Amarinder Singh ) ने नवजोत कौर सिद्धू ( navjot kaur sidhu ) के उस आरोप को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरिंदर सिंह के कारण उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं मिला।

पढ़ें- जेडीयू ने राष्ट्रपति से की बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग, ममता के समर्थन में उतरीं मायावती

अमरिंदर सिंह का नवजोत कौर पर पलटवार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने टिकट काटने वाले आरोप को बकवास बताया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत कौर को पंजाब की राजधानी 'अमृतसर' और 'बठिंडा' से टिकट का ऑफर दिया गया था। लेकिन, उन्होंने इन दोनों जगहों से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पंजाब सीएम ने कहा कि नवजोत कौर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ना चाहती थीं, जबकि पार्टी का कहना था कि वह इस सीट के लिए फिट उम्मीदवार नहीं हैं।

पढ़ें- कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का बयान, नीतीश की मदद से बन सकती है गैर-भाजपा सरकार

नवजोत कौर ने पंजाब सीएम पर लगाए थे काफी गंभीर आरोप

गौरतलब है कि दो दिन पहले नवजोत कौर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। मिसेज सिद्धू ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के कारण उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं मिला। नवजोत कौर ने यह भी कहा था कि अमरिंदर सिंह के कहने पर ही कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब में चुनाव प्रचार-प्रसार नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को लग रहा है कि वो 13 की 13 सीटें पंजाब में जीत रहे हैं, इसिलए नवजोत सिंह सिद्धू की यहां जरूरत नहीं है।