राजनीति

केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का बयान, मॉब लिंचिंग के दोषियों को अब सजा-ए-मौत!

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लिंचिंग जैसे मामलों से जुड़ा एक विधेयक जल्द ही सदन में पेश किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 9:08 AM IST
Maharashtra
केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का बयान, मॉब लिंचिंग के दोषियों को अब सजा-ए-मौत!

यवतमाल। देश में लगातार बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार अब विधेयक लाने जा रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लिंचिंग जैसे मामलों से जुड़ा एक विधेयक जल्द ही सदन में पेश किया जाएगा। इस विधेयक में दोषियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान रखा गया है।

मॉब लिंचिंग एक जघन्य अपराध

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मॉब लिंचिंग एक जघन्य अपराध है और इसकी किसी भी सूतर में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यहां नाथजोगी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से बात करे हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या मामले के दोषियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रही है। मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि मॉब लिंचिंंग से जुड़े विधेयक में भी 12 साल से कम उम्र की बच्चियों का यौन शोषण करने वाले दोषियों को मौत जैसा ही प्रावधान होगा।

कई लोगों की कर दी हत्या

इसके साथ ही पिछले दिनों राज्य के सोलापुर में बच्चा चोर होने की अफवाह फैलने पर घुमंतू नाथजोगी समुदाय के 5 सदस्यों की भीड़ द्वारा की गई हत्या पर भी अहीर ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस मामले को केंद्र और महाराष्ट्र दोनों सरकारों ने घटना को गंभीरता से लिया है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का यह बयान देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर आया है। हाली में गो-तस्कर और बच्चा चोर गिरोह के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर कई लोगों की हत्या कर दी थी। आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान के अलवर में एक हुई मॉब लिंचिंग की घटना ने पूरे देश का ध्यान खींचा था। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल उठा था।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा