26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाइव डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़कीं एंकर, बोलीं- आपकी हिम्मत कैसे हुई मुझे यह बताने की

एक ऐसी ही डिबेट में उस समय हंगामा हो गया, जब प्रोग्राम को होस्ट कर रही एंकर अचानक कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़क उठी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 28 Jul 2018, 2:10 PM IST

live debate

लाइव डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़कीं एंकर, बोलीं- आपकी हिम्मत कैसे हुई मुझे यह बताने की

नई दिल्ली। राजधानी में कथित तौर पर भूख से तीन बच्चियों की मौत का मामला मीडिया और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भूख से मौत को लेकर तमाम मीडिया हाउसों में बहस और डिबेट चल रही है। एक ऐसी ही डिबेट में उस समय हंगामा हो गया, जब प्रोग्राम को होस्ट कर रही एंकर अचानक कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़क उठी। दरअसल, कांग्रेस ने प्रवक्ता ने डिबेट के बीच एंकर से यह कह दिया गया कि अगर इस मुद्दे को सनसनीखेज बनाना चाहती हैं तो ये आपका अधिकार हैं। इस बात पर एंकर भड़क गई। एंकर ने धवन को जवाब देते हुए कहा कि आपकी हिम्मत कैसी हुए मुझे यह बताने की...दो साल का बेटा हैं मेरा और एक घंटे तक भूखा रहता है..सनसनीखेज बना रही हूं...यहां पर अमृता धवन सेंशेनलाइज आप बनाते होंगे।

महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, लाश को स्कूटर पर लाद ले गया आरोपी

यही नहीं गुस्साई एंकर ने यहां तक कह दिया कि सनसनीखेज करने का काम राहुल गांधी को आता होगा...आप भरे सदन में आंख मारकर सनसनीखेज करते होंगे। इसके जवाब में धवन ने कहा कि राहुल गांधी समाज कल्याण या फिर संवदेनशील मामलों में कभी पीछे नहीं हटते। इस पर एंकर ने पलटवार करते हुए कहा कि मेरे पास वीडियो है, जिसमें राहुल दिल्ली में भूख से मरी बच्चियों के मामले को इगनोर करते दिखाई दे रहे हैं।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म: बच्चियां बोलीं, 'नेताजी' और 'हंटरवाला अंकल' करते थे दुष्कर्म

इसके बाद एंकर ने धवन को वीडियो दिखाया और पूछा अब आप क्या कहोगे? इस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर किसी को आपको सवाल संबंधी पूरी जानकारी नहीं है तो इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उनकी संवेदनशीलता खत्म हो गई है। हालांकि एंकर इसके बाद भी कांग्रेस प्रवक्ता से लगातार सवाल पूछती रही और कहा तुम राहुल गांधी का बचाव नहीं कर पा रही हो।