26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली : जन्‍मदिन के नाम पर बुलाकर लड़की के साथ अपराधियों ने किया गैंग रेप

पीड़िता ने दो युवकों पर गैंगरेप का नामजद एफआइआर दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 27 Jul 2018, 10:23 PM IST

delhi police

दिल्ली : जन्‍मदिन के नाम पर बुलाकर लड़की के साथ अपराधियों ने किया गैंग रेप

नई दिल्ली : राजधानी का मंडावली थाना क्षेत्र अपराध को लेकर कुछ दिनों से जबरदस्‍त चर्चा में है। पहले तीन बच्चियों का भूख से मौत का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में एक एएसआइ के मारे जाने का और तीसरी घटना में दो युवकों द्वारा एक लड़की के साथ बलात्‍कार किए जाने का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि दोनों युवकों ने उस लड़की झांसा देकर अपने घर बुलाया और उसके बाद उसके साथ सामूहिक बलात्‍कार किया।

पीड़िता ने कराया नामजद एफआइआर, दोनों गिरफ्तार
इस मामले में पीड़िता ने उन दोनों युवकों पर नामजद एफआइआर दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
दिल्ली के मंडावली इलाके में रहने वाले दो दोस्‍त जावेद और फैयाज की दोस्‍ती एक लड़की से थी। उन्‍होंने एक दिन उससे कहा कि उनमें से एक जावेद का फलाना दिन जन्‍मदिन है। तुम भी आ जाना। उस दिन काफी लोग आएंगे। लड़की बताए वक्‍त पर जब जावेद के घर पहुंची तो वहां जावेद के अलावा सिर्फ फैयाज था। इस पर उसे शक हुआ तो वह घबराकर जाने लगी, लेकिन उन दोनों ने उसका रास्‍ता रोक लिया और उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया।

किसी को न बताने की धमकी
बलात्‍कार के बाद उन दोनों ने पीड़िता को धमकी भी दी कि इस बात को अगर उसने किसी को बताया या पुलिस को इसकी सूचना दी तो उसकी खैर नहीं। लेकिन पुलिस ने उस धमकी से न डरने का फैसला लिया और पुलिस को में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया तो उसमें भी उसके साथ बलात्‍कार होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभी उसने चार्जशीट दाखिल नहीं किया है।