26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंगेतर ने किया एयर होस्‍टेस को बदनाम, सोशल साइट पर अपलोड की आपत्तिजनक तस्‍वीरें

आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी कि वह एयर होस्टेस उसके पीछे ही पड़ गई थी। वह किसी तरह मान नहीं रही थी। इसलिए यह हरकत करनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 27 Jul 2018, 8:16 PM IST

मंगेतर ने किया

मंगेतर ने किया एयर होस्‍टेस को बदनाम, सोशल साइट पर अपलोड की आपत्तिजनक तस्‍वीरें

नई दिल्ली : दिल्‍ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें सेना के इंजीनियर ने एक एयर होस्टेस की फेक प्रोफाइल बना कर उसकी अश्‍लील तस्‍वीर अपलोड कर दी। आरोपी का नाम राजेश कुमार है। उसकी उम्र 29 साल बताई जाती है। पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में इंजीनियर है और मसूदपुर, वसंत कुंज में रहता है।

पीछा छुड़ाने के लिए किया ऐसा
आरोपी राजेश कुमार ने बताया कि वह एयर होस्टेस पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन वह मान नहीं रह रही थी। पीछे ही पड़ गई थी। इसलिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसकी अश्लील तस्‍वीरें सोशल साइट पर अपलोड कर दी।

मेट्रि‍मोनियल साइट पर हुई थी मुलाकात
बता दें कि पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह दिल्‍ली के वेलकम इलाके में रहती हैं। मेट्रिमोनियल साइट के जरिये उसकी पहचान राजेश से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और उन दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। उनकी शादी भी तय हो गई। सगाई के ठीक चार दिन पहले राजेश ने उस लड़की से संबंध तोड़ने का फैसला किया। इसके बाद पीड़िता ने उससे संपर्क स्‍थापित करने की कोशिश की तो उसने उसे चरित्रहीन बताकर विवाह करने से इनकार कर दिया। राजेश ने लड़की को उसी फेक प्रोफाइल और उस पर अपलोड अश्‍लील तस्‍वीर की दुहाई दी, जिसे उसने खुद बनाकर अपलोड किया था। जब पीड़िता ने अपनी वह प्रोफाइल देखी तो वह सकते में आ गई। उसके कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था कि ऐसा कैसे हो सकता है।

ऐसे हुआ खुलासा
इसके बाद उस युवती ने अपनी फेक प्रोफाइल की शिकायत पुलिस में की, जब पुलिस ने जांच शुरू की तब उसे पता चला कि इस सोशल साइट की आईडी और प्रोफाइल तो आरोपी राजेश के कम्‍प्‍यूटर से बनी है। उसके बाद उसने बुधवार को उसको गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो यह खुलासा हुआ।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग