राजनीति

CG Election 2023 : पाटन से निकली कांग्रेस की भरोसा यात्रा, सीएम बघेल ने बुलेट चलाकर किया शुभारंभ

CG Election 2023 : कांग्रेस आज से प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा की शुुरुआत की है।

less than 1 minute read
Oct 02, 2023
CG Election 2023 : पाटन से निकली कांग्रेस की भरोसा यात्रा, सीएम बघेल ने बुलेट चलाकर किया शुभारंभ

पाटन। CG Election 2023 : कांग्रेस आज से प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा की शुुरुआत की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन से रैली निकालकर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम बघेल ने बुलेट चलाया।

आज गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस की भरोसा यात्रा शुरु करने को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि 2019 में हमने गांधीजी के 150वीं जयंती पर 5 योजनाएं लागू की थी। जिससे प्रदेश में गांधीजी का सूरज खिलता दिख रहा है। गांधीजी ने किसानों, मजदूरों, बुनकरों, सफाईकर्मियों और गरीब का सम्मान किया।

वहीं सभी को साथ लेकर आजादी की लगाई लड़ी। उन्होंने सभी को ताकत दी, हौसला दिया। आज हम उनके मार्ग पर चलकर प्रदेश में गांधीजी के सपनों को साकार कर रहे हैं।

Published on:
02 Oct 2023 03:29 pm
Also Read
View All