29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक तारीख एक घंटा श्रमदान’: स्वच्छता ही सेवा के तहत चलाया अभियान, डीडीजी प्रदीप सिंह ने की ये अपील

'One date one hour labor donation': स्वच्छता ही सेवा के तहत 'एक तारीख एक घंटा श्रमदान' कार्यक्रम का आयोजन किया ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 2 Oct 2023, 1:53 PM IST

'एक तारीख एक घंटा श्रमदान': स्वच्छता ही सेवा के तहत चलाया अभियान, डीडीजी प्रदीप सिंह ने की ये अपील

'एक तारीख एक घंटा श्रमदान': स्वच्छता ही सेवा के तहत चलाया अभियान, डीडीजी प्रदीप सिंह ने की ये अपील

रायपुर। 'One date one hour labor donation': स्वच्छता ही सेवा के तहत 'एक तारीख एक घंटा श्रमदान' कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खान मंत्रालय के डीडीजी प्रदीप सिंह थे। मोतीपुर के योगिता साहू, सरपंच, मान बंजारे,उप सरपंच, नरेश सिंह राजपूत, सचिव, स्कूल के विद्यार्थी और ग्रामीण के साथ साथ भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारी एवं कर्मचारी ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कांग्रेस की भरोसा यात्रा आज... 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी रैली, देखें कार्यक्रम का शेड्यूल

निर्धारित समय से ठीक पहले योगिता साहू, सरपंच ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद यागीता साहू, डीडीजी, प्रदीप सिंह एवं एसपी धनविजय, डीडीजी, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सार्वजनिक परिसरों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस आयोजन में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मियों के बीच टी शर्ट और टोपी का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें : Train Cancelled : चक्रधरपुर रेलवे में आज से मेगा ब्लॉक... 5 एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

सरपंच योगिता साहू ने जी. एस. आई. को मोतीपुर गांव को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए आभार व्यक्त किया । इसके बाद भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के उप महानिदेशक एसपी धनविजय ने कहा की स्वच्छता ही सेवा है और हमें तन मन से निरंतर इस कार्य को करते रहना है। उप महानिदेशक, खान मंत्रालय प्रदीप सिंह ने स्वच्छता को जन आंदोलन में बदलने की अपील की और इसे अपने दैनिक कामकाज में लाने तथा कार्यालय, घर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता को व्यवहार में लाने की अपील की।