28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Cancelled : चक्रधरपुर रेलवे में आज से मेगा ब्लॉक… 5 एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

Train Cancelled : रेलवे के अब किसी भी ट्रेन में सफर करना यात्रियों के लिए आफत हो है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 2 Oct 2023, 1:25 PM IST

Train Cancelled : 5 एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें हुई रद्द

Train Cancelled : 5 एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें हुई रद्दएक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें हुई रद्द, यहां लगा मेगा ब्लॉक, इतने दिनों तक होगी परेशानी

रायपुर। Railway Update : रेलवे के अब किसी भी ट्रेन में सफर करना यात्रियों के लिए आफत हो है। थोक में ट्रेनें कैंसिल होने से पूरा भार चलने वाली ट्रेनों पर आ गया है। ऐसे में यात्रियों को धक्का-मुक्की के बीच रायपुर से दुर्ग तरफ और बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ जैसी जगहों के लिए यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रविवार को शाम के समय दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर आने के पहले से यात्रियों में होड़ मच गई। सोमवार से चक्रधरपुर रेलवे में मेगा ब्लॉक लगने से ये मुसीबत चार गुना बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर CM बघेल ने बुजुर्गों का किया सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, चश्मा समेत बांटे 825 सामान

न्यू कटनी ब्लॉक से हजारों यात्री वैसे भी परेशान हैं। क्योंकि इस लाइन की सारनाथ, नौतनवा और वेतबा एक्सप्रेस रद्द की जा चुकी है। अमरकंटक एक्सप्रेस दुर्ग से नागपुर होकर चलाया जा रहा है। मुख्य हावड़ा-मुंबई लाइन पर चक्रधपुर रेलवे के राउरकेला स्टेशन यार्ड का आधुनिकीकरण और तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम रेलवे करा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG Politics : ट्रेनों के रद्द होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- ट्रेनें क्या सिर्फ माल ढोने के लिए बनी है?

इसी रेल लाइन पर जामगा से झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाइन और लाजकुरा रेलवे स्टेशन में वाई कर्व सुधारने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसलिए दोनों तरफ की दर्जनों ट्रेनें चलना बंद हो रही हैं। यह ब्लॉक 2 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रहेगा।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कांग्रेस की भरोसा यात्रा आज... 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी रैली, देखें कार्यक्रम का शेड्यूल

चलने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहींं

रेलवे के ब्लॉक के ब्लॉक की वजह से जो ट्रेनें चल भी रही हैं। वह पहले से फुल पहुंचती हैं। टाटानगर-इतवारी, पटना-बिलासपुर, हावड़ा-मुंबई मेल, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस लगातार 17 व 18 अक्टूबर तक रद्द की गई है। इन दोनों ब्लॉक से 44 ट्रेनें कैंसिल करना रेलवे ने घोषित किया है, जो बारी-बारी से रद्द होंगी।