28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics : ट्रेनों के रद्द होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- ट्रेनें क्या सिर्फ माल ढोने के लिए बनी है?

CG Politics : प्रधानमंत्री के बिलासपुर दौरे के लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में आकर झूठ परोसकर चले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 2 Oct 2023, 12:29 PM IST

बोले- ट्रेनें क्या सिर्फ माल ढोने के लिए बनी है?

बोले- ट्रेनें क्या सिर्फ माल ढोने के लिए बनी है?

रायपुर। CG Politics : प्रधानमंत्री के बिलासपुर दौरे के लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में आकर झूठ परोसकर चले गए। प्रधानमंत्री ने बिलासपुर में दावा किया था कि दाना-दाना धान केंद्र सरकार खरीदती है। यदि ऐसा है तो प्रधानमंत्री फिर जगदलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले केंद्र सरकार इसका आदेश जारी करें। सीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने धान खरीदी पर बोनस देने में प्रतिबंध लगा दिया है। अभी तक दो साल का बोनस बाकी है। मोदी सरकार बकाया बोनस देने का आदेश भी जारी कर दें। हम बोनस देने को तैयार है।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर CM बघेल ने बुजुर्गों का किया सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, चश्मा समेत बांटे 825 सामान

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान सीएम ने कहा, 2014 में डबल इंजन की सरकार थी। जब तक डबल इंजन की सरकार रही, धान की खरीदी कम होती गई। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने रेल के लिए 6 हजार करोड़ देने की बात कही थी। क्या रेलवे सिर्फ माल ढोने के लिए बनी है? अगर नहीं तो इतनी यात्री गाड़ियां आखिर क्यों रद्द की जा रही है? जिस दिन वे बिलासपुर में दौरे पर थे उस रोज भी 34 रेलगाड़ियां रद्द थी। जितनी ट्रेनें अभी रद्द हो रही है इतिहास में नहीं हुई। छत्तीसगढ़ की जानता से बदला क्यों ले रहे है, पीएम 3 तारीख को आ रहे हैं उससे पहले आवास की केन्द्रांश की राशि जारी कर दें।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का पीएम मोदी के दौरे के दिन बस्तर बंद का ऐलान, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कही ये बड़ी बात

एम्स और हवाई सेवा के विस्तार की मांग

सीएम ने कहा, एनएमडीसी ने बस्तर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने की बात कहीं थी, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई। हम मांग करते हैं कि बस्तर में एम्स खोला जाए। उन्होंने कहा, इस दौरे में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आ रहे है। हम मांग करते हैं कि जगदलपुर से जबलपुर और जबलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करें। हमारी सरकार क्षतिपूर्ति के रूप में एक करोड़ रुपए देने को तैयार है।

यह भी पढ़ें : CG Politics : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले - कांग्रेस पर गोहत्या का पाप...