28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का पीएम मोदी के दौरे के दिन बस्तर बंद का ऐलान, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कही ये बड़ी बात

CG Political News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को बस्तर आ रहे हैं। इधर दौरे से पहले उसी दिन प्रदेश कांग्रेस ने बस्तर बंद का ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Oct 2023, 3:16 PM IST

कांग्रेस का पीएम मोदी के दौरे के दिन बस्तर बंद का ऐलान

कांग्रेस का पीएम मोदी के दौरे के दिन बस्तर बंद का ऐलान

रायपुर।CG Political News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को बस्तर आ रहे हैं। इधर दौरे से पहले उसी दिन प्रदेश कांग्रेस ने बस्तर बंद का ऐलान किया है। रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बस्तर बंद का ऐलान किया। कहा कि केंद्र सरकार नगरनार स्‍टील प्‍लांट को बेचने का साजिश कर रही है। यह बस्‍तर की भावनाओं के खिलाफ है। इसके विरोध में 3 अक्‍टूबर को बस्‍तर बंद रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CG Politics : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले - कांग्रेस पर गोहत्या का पाप...


उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के केंद्रीय स्तर के नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। पीएम मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया। वहीं अब अगला पड़ाव बस्तर है। ऐसे में कांग्रेस के संपूर्ण बस्तर बंद की घोषणा से राजनीतिक गरमा गई है।

यह भी पढ़ें : Train Cancelled : पितृपक्ष में बढ़ी परेशानी... गया जाने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल, इनका बदला रुट, देखें लिस्ट

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्‍य सरकार नगरनार स्‍टील प्‍लांट के निजीकरण के विरोध में है। हमें केंद्र सरकार को लिखकर दिया था कि यदि केंद्र सरकार नगरनार स्‍टील प्‍लांट नहीं चला सकती तो राज्‍य सरकार को दे दे। राज्‍य सरकार नगरनार स्‍टील प्‍लांट को खरीदने को तैयार है। इस संबंध में हमने विधानसभा से भी प्रस्‍ताव पास किया है, लेकिन मोदी सरकार हमें इसकी अनुमति नहीं दे रही है।