28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – कांग्रेस पर गोहत्या का पाप…

CG Politics : जरवाय गोठान में गायों की मौत मामले में भाजपा ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों पर एफआईआर करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Oct 2023, 1:56 PM IST

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। CG Politics : जरवाय गोठान में गायों की मौत मामले में भाजपा ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों पर एफआईआर करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। भाजपा का कहना है कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा नेताओं का दल जरवान गोठान पहुंचा तो वहां 6 गायें मरी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें : Train Cancelled : पितृपक्ष में बढ़ी परेशानी... गया जाने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल, इनका बदला रुट, देखें लिस्ट

यह देख भाजपा नेता वहीं धरने पर बैठ गए। थोड़ी देर पर बाद नगर निगम जोन आठ के अधिकारी पहुंचने पर गायों की मौत के लिए जिम्मेदार गोठान प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि गोठान में कोई व्यवस्था नहीं होने से गायें बीमार पड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Update : 24 घंटे के अंदर वज्रपात के साथ ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट.. छत्तीसगढ़ के इन पांच जिलों में बरसेंगे बादल

4 माह पहले शिकायत

राजेश मूणत ने कहा, कांग्रेस पर गोहत्या का पाप लग चुका है। यह घटना सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है। हमारे पार्षदों ने 4 महीने पहले गोठान में चारे पानी की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। उनका आरोप है कि गोठान का ठेकेदार कांग्रेस से जुड़ा है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें : 1.35 लाख युवाओं को मिला 35.48 करोड़ रुपए... मुख्यमंत्री बघेल ने खाते में किए ट्रांसफर