29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1.35 लाख युवाओं को मिला 35.48 करोड़ रुपए… मुख्यमंत्री बघेल ने खाते में किए ट्रांसफर

Berojgaar Bhatta : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के 1 लाख 35 हजार 104 शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते की राशि बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Oct 2023, 12:32 PM IST

1.35 लाख युवाओं को मिला 35.48 करोड़ रुपए... मुख्यमंत्री बघेल ने खाते में किए ट्रांसफर

1.35 लाख युवाओं को मिला 35.48 करोड़ रुपए... मुख्यमंत्री बघेल ने खाते में किए ट्रांसफर

रायपुर। Berojgaar Bhatta : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के 1 लाख 35 हजार 104 शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते की राशि बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की। युवाओं को कुल 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए जारी किए गए हैं। योजना के तहत अभी तक छह किस्तों में हितग्राहियों को 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रुपए जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : पीएम नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने लगाई सवालों की झड़ी, पूछे ये 36 प्रश्न..

इस दौरान सीएम ने कहा, योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को केवल आर्थिक संबल प्रदान करना भर नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि योजना के हितग्राहियों के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वे अपने कौशल को निखारते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें : PM Modi In Chhattisgarh : बिलासपुर में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, बोले - वो तो मैं दिल्ली में बैठा हूं तो थोड़ा डरते हैं...

7 हजार 464 अभ्यर्थी रोजगार से जुड़े मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बेरोजगारी भत्ते के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अभी तक ऐसे 7 हजार 464 अभ्यर्थी प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ गए हैं जबकि 1 हजार 7 सौ 96 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

इतने आवेदन-इतने को लाभ

- 201443 आवेदन मिले

- 179494 आवेदन मंजूर

- 39 फीसदी महिलाओं को लाभ

- 83 फीसदी ग्रामीणों को लाभ

- 182.472 करोड़ रुपए अब तक जारी

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव टिकट के लिए दिल्ली से रायपुर तक मंथन, भाजपा और कांग्रेस की आज होगी अहम बैठक

नियुक्ति पत्र सौंपा

इस दौरान सीएम ने आईटीआई के 109 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके अलावा छात्रावास अधीक्षक के पद के लिए 6 अभ्यर्थियों को और बस्तर एवं सरगुजा संभाग में शिक्षक और व्याख्याता के पद पर चयनित 2 हजार 161 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।