
TMC सांसद सायनी घोष (File Photo- IANS)
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पंचायत स्तर से लेकर संसद तक टूट रही है। इसी बीच पूर्व सीएम बनर्जी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। बीती रात टीएमसी के चार बागी सांसद बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे थे। इस दौरान सीएम शुभेन्दु अधिकारी भी मौजूद रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन सांसदों ने भूपेंद्र यादव से मुलाकात की, उनमें सायोनी घोष, माला रॉय, मिताली बाग और प्रतिमा मंडल है। बैठक के बाद कई अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बैठक में क्या बात हुई, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। लेकिन इस बैठक में काकोली घोष शामिल नहीं हुई थी। बता दें कि काकोली घोष ही बागी सांसदों का नेतृत्व कर रही है। घोष के नेतृत्व में ही बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र दिया था। माना जा रहा है कि अब बागी सांसद ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। दरअसल, लोकसभा में ममता बनर्जी की पार्टी के 28 सांसद है, इनमें से 19 बागी हो गए हैं।
लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 19 सांसदों की सूची सामने आई है। जिसमें बारासात से काकोली घोष, कूचबिहार से जगदीश चंद्र बसुनिया, जंगीपुर से खलीलुर रहमान, बेरहामपुर से यूसुफ पठान, मुर्शिदाबाद से अबू ताहेर खान, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, मथुरापुर से बापी हलदार, जादवपुर से सायोनी घोष, कोलकाता दक्षिण से माला रॉय, आरामबाग से मिताली बाग, घाटाल से दीपक अधिकारी, झारग्राम से कालीपद सोरेन, मेदिनीपुर से जून मालिया, बांकुरा से अरूप चक्रवर्ती, बर्धमान पूर्व से डॉ. शर्मिला सरकार, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, बोलपुर से असीत कुमार माल, बीरभूम से शताब्दी रॉय और हुगली से रचना बनर्जी शामिल हैं। इन सभी सांसदों ने संयुक्त रूप से लोकसभा अध्यक्ष को पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद टीएमसी में खलबली मच गई। पंचायत स्तर से लेकर संसद तक नेता इस्तीफा दे रहे हैं। बुधवार को पार्टी की एक और राज्य सभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और सांसदी से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि जल्द ही सुष्मिता देव बीजेपी में शामिल हो सकती है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय ने भी पार्टी और सांसदी से इस्तीफा दे दिया था।
Updated on:
11 Jun 2026 08:14 am
Published on:
11 Jun 2026 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
