
बागी सांसदों में युसुफ पठान का भी नाम (Photo-IANS)
Bengal Politics: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में विधायकों के बाद अब सांसदों के भी बगावत की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष ने बड़ा दावा किया है, जो कि ममता बनर्जी के लिए परेशानी की बात है। घोष ने कहा कि TMC के 20 सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वे मोदी सरकार का समर्थन करने का भी फैसला कर चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान भी इस गुट का हिस्सा हैं।
सीएनएन-न्यूज़18 से बात करते हुए टीएमसी नेता काकोली घोष ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह सभी 20 सांसदों के नाम सार्वजनिक कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक-एक कर सभी के नाम बता सकती हूं, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं करना चाहती।
इस दौरान काकोली घोष ने विधायकों और सांसदों की बगावत को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार सालों से पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष लगातार बढ़ रहा था।
उन्होंने कहा कि मैं 67 साल की हूं और पिछले 40 वर्षों से ममता बनर्जी के साथ जुड़ी रही हूं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जो घटनाएं हुईं, उनकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी।
बता दें कि पिछले दिनों युसुफ पठान की बरहामपुर सीट को लेकर काफी चर्चा हुई थी। दरअसल, खबरें सामने आई थी कि ममता बनर्जी ने युसुफ पठान को बहरामपुर सीट से इस्तीफा देने के लिए मनाने की कोशिश की थी और इसके लिए सौरव गांगुली की मदद ली थी। यह सब इसलिए किया गया कि ममता बनर्जी बरहामपुर से उपचुनाव लड़ सकें।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युसुफ पठान ने इस्तीफा देने से मना कर दिया था। वहीं सौरव गांगुली ने इन दावों को खारिज कर दिया था। वहीं इस पर युसुफ पठान ने भी वीडियो जारी कर दावों को खारिज कर दिया।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही है। पहले विधायकों ने बगावत की। पार्टी के 80 में से 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब सांसदों में टूट की खबरें सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीएमसी के करीब 20 सांसद अलग गुट बनाकर मोदी सरकार का समर्थन कर सकते हैं। सोमवार को बागी सांसदों ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम शुभेन्दु अधिकारी भी मौजूद रहे थे।
Updated on:
09 Jun 2026 08:04 am
Published on:
09 Jun 2026 07:59 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
