11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात, फिर भारत आए अभिजीत दीपके, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर संजय राउत का बड़ा दावा

PM Modi Abhijeet Dipke secret meeting claim: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। उनके पास तस्वीर भी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 11, 2026

Sanjay Raut on abhijeet dipke PM Modi

संजय राउत का बड़ा दावा, अभिजीत दीपके और पीएम मोदी की अमेरिका में हुई थी मुलाकात (File Photo)

देश की राजनीति में इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janta Party) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। राउत ने कहा कि अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका में मुलाकात हुई थी और इसके बाद ही अभिजीत भारत आए। उनके पास इस मुलाकात की तस्वीरें भी है। संजय राउत के इस बयान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

संजय राउत ने उठाए गंभीर सवाल

मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें जानकारी दी है कि अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका में बैठक हुई थी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस कथित मुलाकात की तस्वीरें भी भेजी गई हैं।

राउत ने कहा, "अभिजीत दीपके और PM मोदी की अमेरिका में हुई बैठक की तस्वीरें मुझे किसी ने भेजी हैं। लोगों ने यह भी बताया कि उसी मुलाकात के बाद दीपके भारत लौटे। मैं यह आरोप नहीं लगा रहा हूं, बल्कि जो जानकारी मुझे मिली है, वही साझा कर रहा हूं।"

पुणे आंदोलन के बीच बढ़ी राजनीतिक चर्चा

अभिजीत दीपके हाल ही में अमेरिका से भारत लौटे हैं। भारत आने के बाद उन्होंने सबसे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET को लेकर आंदोलन किया था। इसके बाद आज वह पुणे में सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन कर रहे हैं।

इस आंदोलन की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा है। इसी बीच संजय राउत के बयान ने पूरे घटनाक्रम को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।

‘हमने युवाओं के मुद्दों का समर्थन किया’

संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने आंदोलन का नहीं, बल्कि युवाओं के मुद्दों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल इस आंदोलन में शामिल नहीं हुआ था, लेकिन युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए विपक्ष ने समर्थन दिया।

राउत ने कहा, "जो युवा सड़कों पर उतरकर अपनी बात रख रहे हैं, उनकी मांगों को सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। यदि किसी आंदोलन के माध्यम से सरकार को मदद पहुंचाने या किसी राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास हो रहा है, तो उस पर नजर रखना हमारा कर्तव्य है।"

राज्य सभा सांसद संजय राउत ने ये भी कहा की इस देश की पार्टियां सरकार का मुकाबला करने में सक्षम हैं, कांग्रेस ने पूरे देश में NEET पेपर लीक को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किए, लेकिन मीडिया ने उन्हें नहीं दिखाया।

फिलहाल अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी और अभिजीत दीपके की कथित मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में राउत के बयान ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जरूर तेज कर दिया है।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

संजय राउत ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2014 से 2019 तक की सरकार ही मोदी की वास्तविक जनादेश वाली सरकार थी।

राउत ने आरोप लगाया कि इसके बाद हुए चुनावों में विभिन्न संस्थाओं के दुरुपयोग के जरिए सत्ता हासिल की गई। उन्होंने चुनाव आयोग, ईडी और अन्य संस्थाओं के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए।