राजनीति

CG Election 2025: भाजपा के 23 बागी पार्टी से निष्कासित, 6 साल का लगाया बैन

CG Election 2025:भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने 23 बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।

less than 1 minute read
Feb 06, 2025

CG Election 2025: नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने 23 बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया।

निष्कासित कार्यकर्ताओं में नगर पालिका दल्लीराजहरा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी संतोष देवांगन। नगर पंचायत अर्जुंदा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी-प्रणेश जैन, रोमन सोनकर। नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी प्रेम भंसाली। नगर पालिका दल्ली राजहरा वार्ड प्रत्याशी 9 मेवा पटेल, 19 मोईनुद्दीन, 26 टी ज्योति, 5 जीवन साहू, 23 प्रदीप बाघ।

गुंडरदेही नगर पंचायत वार्ड-5 शुभम तिवारी, 6 आरती सोनकर, 7 मीना सोनकर। अर्जुंदा नगर पंचायत वार्ड-1-प्रभा सोनकर, 3-रोशन सिन्हा, 3-थिनेश्वरी सोनकर, 8-दिलीप ठाकुर, 9-योगेश देवांगन, 11-शत्रुधन यादव, 12-ईश्वर देवांगन। नगर पंचायत डौंडीलोहारा वार्ड-2-ममता शर्मा। नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड-3-राजकुमार विश्वकर्मा, 3-वीरेंद्र पासवान, 12-पूनम घुरिया।

Also Read
View All

अगली खबर