
CG Election 2025: नगर पालिका चुनाव में वार्ड पार्षदों के नाम निर्देशन फार्म की संविक्षा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का फार्म निरस्त कर दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर जागेश्वर कौशल ने बताया कि नगरपालिका निर्वाचन 2025 के तहत नगरपालिका बीजापुर के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए 36 अभ्यर्थियों एवं नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा प्रेक्षक नीलम टोप्पो की उपस्थिति में की गई।
संविक्षा में पार्षद पद के 36 अभ्यर्थियों में केवल एक अभ्यर्थी वार्ड क्रमांक 08 के लिए प्रेमलता सलाम आम आदमी पार्टी का नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य नहीं पाया गया जो कि निर्धारित आयु सीमा पूर्ण नहीं करना बताया गया। शेष सभी नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाए गए हैं।
विधि मान्य पाए गए अभ्यर्थियों में वार्ड क्रमांक-1 शहीद बुधराम राणा नगर वार्ड से लक्ष्मण कड़ती, सदाशिव राना इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं अरविंद पुजारी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक-2 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से वर्षा कुंजाम इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं यशोदा पैंकरा भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक-03 बीजा हल्बा नगर वार्ड से हितेश साहनी भारतीय जनता पार्टी एवं हरिन्धर मांझी इंडियन नेशनल कांग्रेस।
वार्ड क्रमांक -04 महात्मा गांधी वार्ड से बेनहूर रावतिया इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं हरिश बेलसरिया भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -05 डॉ. अंबेडकर वार्ड से शोसांती कुजूर एवं करूणा नाग इंडियन नेशनल कांग्रेस, राधा लकडा भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक-06 इंदिरा गांधी वार्ड से स्मिता सत्येन्द्र पंथ इंडियन नेशनल कांग्रेस, संध्या हलदर एवं सुगन्ती चालकी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -07 शांति नगर वार्ड से समाराम हेमला इण्डियन नेशनल एवं मुन्ना ताती भारतीय जनता पार्टी।
CG Election 2025: वार्ड क्रमांक -08 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से संगीता नाग इण्डियन नेशनल कांग्रेस, बसन्ती लिंगम भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -09 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड से राजीव सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, सुनील साहू एवं भुवन सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक -10 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से बबीता झाड़ी इंडियन नेशनल कांग्रेस, माहेश्वरी झाड़ी एवं धनलक्ष्मी झाड़ी भारतीय जनता पार्टी। वार्ड क्रमांक-11 स्व. मोहन लाल नेताजी वार्ड से कलाम खान इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं संजय कुमार रिवानी भारतीय जनता पार्टी।
वार्ड क्रमांक-12 सुभाष चन्द्र वार्ड से पुरुषोत्तम सल्लूर इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं विक्रम कुमार दुधी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक-13 प्रवीर चन्द्र वार्ड से प्रवीण कुमार डोंगरे इंडियन नेशनल कांग्रेस, मुकेश राठी भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक -14 चिकट राज नगर वार्ड से महेश बेलसरिया इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं सत्यवती परतागिरी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक-15 शहीद नारायण नगर वार्ड से अखलेश नाग इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं पुरुषोत्तम भंडारी भारतीय जनता पार्टी शामिल है। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए सुनीता जितेन्द्र हेमला इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं गीता सोम पुजारी भारतीय जनता पार्टी का नाम शामिल है।
Updated on:
30 Jan 2025 07:27 pm
Published on:
30 Jan 2025 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
