राजनीति

CG Election 2023 : पीएम नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने लगाई सवालों की झड़ी, पूछे ये 36 प्रश्न..

CG Election 2023 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर 36 सवाल पूछे हैं।

2 min read
Sep 30, 2023
कांग्रेस ने पूछे 36 सवाल

रायपुर। CG Election 2023 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर 36 सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री सिर्फ विपक्ष को कोसते है। उनके पास अपनी उपलब्धियों के बारे बताने का साहस नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से ये सवाल किया है?

- प्रदेश की यात्री ट्रेनें क्यों रद्द हो रही है?

- चावल का कोटा क्यों कम किया?

- बारदाने की पूरी स्वीकृति क्यों नहीं दे रहे?

- केंद्र सरकार नान और चिटफंड घोटाले की जांच क्यों नहीं करवाती है?

- अच्छे दिन कब आएंगे?

- किसके अकाउंट में 15 लाख जमा किए?

- महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे?

- करोड़ बेरोजगारों को रोजगार क्यों नहीं मिला?

- चीन को लाल आंख कब दिखाएंगे?

- नोटबंदी से जनता को और सरकार को क्या मिला?

- किसानों की आय दोगुनी हुई क्या?

- बेटियां सुरक्षित क्यों नही?

- शिक्षा संस्थानों की हालत खस्ता क्यों?

- जीएसटी से कितना फायदा हुआ?

- कितने स्मार्ट सिटी बने?

- सांसदों द्वारा गोद लिए गांवों का कितना विकास हुआ?

- सरकारी संपत्ति को बेच-बेच कर कब तक देश चलेगा?

- पुलवामा में जवानों की हत्या का जिम्मेदार कौन?

- करोड़ों खर्च करने के बाद कितने शहर स्वच्छ हुए?

- साल में भाजपा नेताओं के यहां कितने छापे पड़े?

- दिल्ली में धरना देने के बाद भी भाजपा सांसदों पर क्यों कार्रवाई नहीं हो रही है?

- आपकी सरकार में किसानों की आत्महत्या बंद क्यों नहीं हुई?

- हर बेघर को घर देने का वादा कितना पूरा हुआ?

- नोटबंदी में कितने भाजपा नेता लाइन में लगे?

- विदेशों से काला धन कब वापस आएगा?

- विदेश यात्रा में कितना खर्च हुआ?

- कितनों ने उज्जवला योजना में सिलेंडर रिफिल करवाया?

- पकौड़ा, पान, पंचर उद्योग के तहत कितनों को रोजगार मिला?

- आज अर्थव्यवस्था बदहाल क्यों हैं?

- 2000 का नोट क्यों बंद करना पड़ा?

- डॉलर के मुकाबले रुपए क्यों कमजोर हैं?

- मणिपुर में डबल इंजन की सरकार के बाद फिर दंगे क्यों भड़के?

Updated on:
30 Sept 2023 06:31 pm
Published on:
30 Sept 2023 04:24 pm
Also Read
View All