राजनीति

अरुण साव का खरगे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में छीना सबका आरक्षण

CG Politics : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा किसान सम्मेलन में लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2023, 5:05 PM IST
अरुण साव ने खड़गे के 'किसान सम्मलेन' में लगाए गंभीर आरोप
अरुण साव ने खड़गे के 'किसान सम्मलेन' में लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। CG Politics : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा किसान सम्मेलन में लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 30 साल से महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की वजह से लटका रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम उठाया है और इस पर भी कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

साव ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस नेताओं के पीछे सारी जांच एजेंसियों को लगा दिया है, तो सवाल उन्हें कांग्रेसियों से करना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों करना पड़ा। यदि जनता का धन चुराएंगे तो ऐसा करने वाले कहां जाएंगे? उन्हें करनी का फल तो भुगतना ही पड़ेगा।

साव ने कहा, हर वर्ग को कांग्रेस की सरकार ने आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है। खड़गे जी जिस वर्ग से आते हैं, उस वर्ग का आरक्षण 16 प्रतिशत से घटकर 13 प्रतिशत करने का इरादा किसका है? भूपेश बघेल सरकार ने जो विधेयक पारित कराया, उसमें अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण में कटौती कर दी।

Updated on:
29 Sep 2023, 5:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All