CM Baghel targeted On BJP: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर और हरियाणा की घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा देश में माहौल खराब कर रही है।
CM Baghel targeted On BJP: रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर और हरियाणा की घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा देश में माहौल खराब कर रही है। आज देश के कई राज्यों में हिंसा हो रही है। लोगों के दिलो-दिमाग में नफरत भर दिया गया। इसके परिणाम स्वरूप हरियाणा जैसे राज्य में भी हिंसा की घटना हो रही है, जो चिंता जनक है। कांग्रेस (CG Political News) इसी नफरत के खिलाफ लड़ रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा इसी मकसद से की थी।
खरगे का दौरा फिलहाल तय नहीं
सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ के दौरे को लेकर कहा, फिलहाल कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। इसी महीने दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दूधाधारी मठ में पूजा के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा में डोर-डोर चुनाव प्रचार अभियान का (Politics News) शुभारंभ किया। कांग्रेस ने इस प्रचार अभियान को प्रगति यात्रा नाम दिया है।
सीएम ने जनता से लिया फीडबैक
CM Baghel Attack On BJP: इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री बघेल कुछ घरों में पहुंचे और कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर जनता से फीडबैक लिया। इसी तरह रायपुर के 4 विधानसभा के 70 वार्डों में यह अभियान चलेगा। बुधवार को प्रगति यात्रा का दक्षिण विधानसभा के महाराज बंध तालाब के पास से शुरू हुआ। सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा, रायपुर में लगातार बारिश के बाद भी रायपुर दक्षिण विधानसभा में जनसमूह साथ खड़ा है।
रायपुर दक्षिण में भी इस बार कांग्रेस का विधायक बनेगा। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान (CG Hindi News) कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। प्रगति यात्रा का नेतृत्व शहर कांग्रेस और महापौर एजाज़ ढेबर ने किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान शहर प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, विधायक विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, निगम मंडल के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा, सतनाम सिंह पनाग, सुरेश चन्नावार, सुंदर जोगी, निशा देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।