जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के डॉ. प्रीतम ने बताया कि मंगलवार को केवल ओपीडी ठप की गई थी। अब रूटीन, ओपीडी के साथ इमरजेंसी सर्विस में सेवाएं देनी भी बंद कर दी है। सभी सरकारी कॉलेज के 3 हजार पीजी, इंटर्न, बांड भरे हुए डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है। मांगें (CG Strik News) अब जब तक पूरी नहीं हो जातीं, हम एक भी मरीज की जांच या इलाज नहीं करेंगे।