राजनीति

CG Politics: बुलडोजर पर नहीं थम रही सियासत, CM बघेल ने कहा- अरुण साव अपने घर से पहले करें शुरुआत

Cm Baghel Attacked Arun Sao: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर पलटवार किया है।
less than 1 minute read
Aug 16, 2023
Cm Baghel hit back at Arun Sau on the bulldozer statement
cm बघेल ने अरुण साव पर बोला हमला

Cm Baghel Attacked Arun Sao: रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर पलटवार किया है। साव ने अच्छी बात कहीं है। क्योंकि रमन सिंह ने स्वीकार किया है कि 1 साल कमीशन बंद कर दो तो 30 साल राज करेंगे। कमीशन लेना बंद नहीं किए और सत्ता से चले गए।

Cm Baghel Attacked Arun Sao: 15 साल की सरकार 15 सीट में सिमट गई। अरुण साव पहले अपने घर से शुरुआत कर लें। जितने कमीशनखोर है, उनके घरों में जो चलाना है, वो चलाए। हम बुलडोजर चलाने में विश्वास नहीं रखते हैं। हम कानून पर विश्वास करते हैं। हमारे छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। बता दें कि एक दिन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा था कि यदि हमारी सरकार आती है, तो भ्रष्टाचार करने वाले अपराधियों और अधिकारियों के घर पर बुलडोजर चलवाएंगे।

Updated on:
16 Aug 2023 10:02 am
Published on:
16 Aug 2023 10:02 am
Also Read
View All