मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं विभागीय कर्मचारियों व अन्य लोगों की मदद से तीनों की लाश को पानी से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच के बाद यह बात सामने आई कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष तो दोनों बच्चियों में (Raigarh Crime News) एक की 4 से 5 व दूसरे की 6 से 7 वर्ष के बीच है। पुलिस ने तीनों शवों को निकाल कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।