Independence Day 2023: रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में स्कूली विद्यार्थियों, युवा व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत गुढ़ियारी महतारी चौक से पूजा-अर्चना कर की गई। यह यात्रा रामसागर पारा, तात्यापारा होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को याद कर उनके मूर्ति में पुष्प माला भेंट कर समाप्त हुई।