Elmagunda village gets independence after 75 years: रायपुर/सुकमा। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित एलमागुंडा गांव के ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश सरकार की विकास, विश्वास और सुरक्षा के थीम पर कार्य करते हुए जिला प्रशासन, जिला पुलिस और सीआरपीएफ के कड़े प्रयासों से अब एलमागुंडा गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचीं।