जमकर लड़ाई हुई, अंग्रेज सेना के सामने उदयपुर रियासत की हार हुई और सिराज सिंह को फांसी की सजा दी गई और धिराज सिंह को कालापानी की सजा हुई। लेकिन वे वहां से फरार हो गए और कंद मूल खाते हुए जंगलों में जीवन व्यतीत किया। आज भी धिराज सिंह का परिवार जमरगीडीह में फांकाकशरी में अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। इस परिवार के द्वारा कई बार पीएम आवास के लिए आवेदन किया गया, लेकिन वो भी उन्हें नहीं मिल सका है।