राजनीति

CG Politics : नड्डा-शाह के छत्तीसगढ़ आने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, बोले – 18 करोड़ युवाओं को कब मिलेगी नौकरी ?

CG Politics : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2023, 3:34 PM IST
CG Politics : नड्डा-शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस ने लगाई सवालों की झड़ी, पूछे - 18 करोड़ युवाओं को कब मिलेगी नौकरी ?
CG Politics : नड्डा-शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस ने लगाई सवालों की झड़ी, पूछे - 18 करोड़ युवाओं को कब मिलेगी नौकरी ?

रायपुर। CG Politics : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, शाह और नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रियों की सभाओं में लोग नहीं आ रहे, इसलिये अब भाजपा के बड़े नेता बंद कमरों में मीटिंग कर रहे हैं।

Political News : उन्होंने कहा, भाजपा जनता के सवालों का जवाब देने का साहस नहीं जुटा पा रही। नड्डा-शाह छत्तीसगढ़ की जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने पूछा है कि मोदी सरकार लगातार ट्रेनों को बंद और रद्द क्यों कर रही है? वादानुसार 18 करोड़ युवाओं को रोजगार कब मिलेगा? किसानों की आमदनी कब दोगुनी होगी। जनता के खाते में 15-15 लाख रुपए कब आएंगे। महंगाई कम क्यों नहीं हुई? देश पर 150 लाख करोड़ का कर्ज कैसे बढ़ गया? पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों कम नहीं हो रहे है? छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों को कोल का आबंटन कब होगा? नान व चिटफंड घोटाले की जांच ईडी कब करेगी?

Political News : राजभवन में लंबित छत्तीसगढ़ संशोधन विधेयक हस्ताक्षर कब होगा? अडानी की सेल कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रुपए किसके है? नगरनार प्लांट क्यों बेच रहे? नंदराज पहाड़ की लीज केंद्र रद्द क्यों नहीं कर रहा? एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में क्यों नहीं आ रहा? दल्लीराजहरा, जगदलपुर रेल लाइन क्यों शुरू नहीं हो रही? भारत माला परियोजना रोड को जगदलपुर से क्यों नहीं जोड़ा जा रहा? मोदी सरकार ने 2006 के वन अधिकार अधिनियम में संशोधन क्यों किया? झीरम की फाइल एनआईए राज्य की एसआईटी को क्यों वापस नहीं कर रही?

Published on:
Also Read
View All