राजनीति

CG Politics : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – कांग्रेस पर गोहत्या का पाप…

CG Politics : जरवाय गोठान में गायों की मौत मामले में भाजपा ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों पर एफआईआर करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2023, 1:56 PM IST
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। CG Politics : जरवाय गोठान में गायों की मौत मामले में भाजपा ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों पर एफआईआर करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। भाजपा का कहना है कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा नेताओं का दल जरवान गोठान पहुंचा तो वहां 6 गायें मरी पड़ी थी।

यह देख भाजपा नेता वहीं धरने पर बैठ गए। थोड़ी देर पर बाद नगर निगम जोन आठ के अधिकारी पहुंचने पर गायों की मौत के लिए जिम्मेदार गोठान प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि गोठान में कोई व्यवस्था नहीं होने से गायें बीमार पड़ जाते हैं।

4 माह पहले शिकायत

राजेश मूणत ने कहा, कांग्रेस पर गोहत्या का पाप लग चुका है। यह घटना सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है। हमारे पार्षदों ने 4 महीने पहले गोठान में चारे पानी की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। उनका आरोप है कि गोठान का ठेकेदार कांग्रेस से जुड़ा है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है।

Published on: