राजनीति

Bihar Assembly Polls: चिराग का सीएम नीतीश पर निशाना, 10 नवंबर के बाद चली जाएगी कुर्सी

Bihar Assembly Polls एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान का सीएम नीतीश पर निशाना लोगों ने पहले चरण में विकास के लिए किया मतदान 10 नवंबर के बाद चली जाएगी सीएम की कुर्सी
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2020, 9:55 AM IST
Chirag Paswan
एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) में अब दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच नेताओं के बीच जुबानी जंग भी चरम पर है। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि 10 नवंबर को आने वाले चुनावी परिणामों के बाद वे अपनी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे।

चिराग ने कहा है कि इस बार लोगों ने बदलाव और विकास के लिए मतदान किया है। मेरी पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से मुझे जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि 10 नवंबर के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने पद को बरकरार नहीं रख पाएंगे। यही नहीं चिराग ने ये भी कहा कि बीजेपी-लोजपा मिलकर बिहार में नई सरकार बनाएगी।

बहरहाल चिराग के दावे में कितना दम है इसका फैसला तो 10 नवंबर को चुनावी परिणामों के बाद साफ हो जाएगा, लेकिन उनके बयान ने प्रदेश की सियासत जरूर गर्मा दी है।

Published on: