राजनीति

NRC मसला: CM अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर BJP पूर्वांचल मोर्चा का विरोध-प्रदर्शन

केजरीवाल ने NRC को लेकर मनोज तिवारी पर दिया था बयान भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई  

2 min read
CM अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर BJP पूर्वांचल मोर्चा का विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के NRC मुद्दे पर बयान देना महंगा पड़ गया। भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा ने आज अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूर्वांचल मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौंछार और आंसू गैस के गोले दागे हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से पूर्वांचल मोर्चा के सदस्य इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पूर्वी दिल्ली से लेकर पश्चिमी और उत्तरी से लेकर दक्षिणी दिल्ली तक के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौंछार

संसद मार्ग पर भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने केजरीवाल पर अफवाह फैलाने और शांति भंग करने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल ने मनोज तिवारी पर साधा था निशाना

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि यदि दिल्ली में NRC लागू हुआ, तो सबसे पहले आपको यहर शहर छोड़ना पड़ेगा। दरअसल बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल से पूछा गया था कि दिल्ली में पत्रकार पर जो हमला हुआ था, उस पर मनोज तिवारी का कहना है कि उसके लिए घुसपैठिये ज़िम्मेदार हैं। क्या दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'अगर NRC दिल्ली में लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी।

मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज

इसको लेकर भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी मानसिक स्‍थ‍िरता खो चुके हैं। मैं पूछना चाहूंगा कि, जो शख्स पूर्वांचल से आता है, वह गैरकानूनी घुसपैठिया है, जिसे वह दिल्ली से खदेड़ देना चाहते हैं।

Updated on:
26 Sept 2019 04:17 pm
Published on:
26 Sept 2019 01:05 pm
Also Read
View All