राजनीति

अंबेडकर जयंती पर बोले सीएम नीतीश- धरती पर कोई ताकत नहीं जो आरक्षण खत्म कर दे

नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं कर सकती।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 6:26 PM IST
nitish kumar,ambedkar jyanti

नई दिल्ली: अंबेडकर जयंती के मौके पर देशभर में कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में बिहार में भी अंबेडकर जयंती पर सियासी दलों ने कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि कहा कि किसी भी सूरत में आरक्षण खत्म नहीं होगा।नीतीश कुमार ने कहा कि धरती पर ऐसी कोई ताक़त नहीं है कि आरक्षण ख़त्म कर दे। जब तक धरती है इस प्रावधान को कोई ख़त्म नहीं कर सकता। जनता दल यू की ओर से आयोजित अंबेडकर जयंती के मौके पर नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और सांप्रदायिकता से कोई समझौता नहीं कर सकती। इसके लिए हम सत्ता में रहें या ना रहें, लेकिन जो बुनियादी सिद्धांत हैं उससे कभी समझौता नहीं करेंगे।

जदयू में दलितों का बजट बढ़ा-नीतीश कुमार

इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि जब वो सता में आए थे तब दलितों पर 40 करोड़ का बजट खर्च होता था लेकिन आज आज जदयू सरकार में यह बढ़कर 1000 करोड़ से अधिक हो गया है। इस दौरान नीतीश कुमार अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए भी नजर आए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बार-बार कहा कि जैसे धरती पर समय-समय पर बवंडर आता है वैसे राजनीति में भी तूफान आता रहता है। इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले सफल नहीं होंगे-नीतीश कुमार

पिछले दिनों बिहार में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि वह राजनीति में जनसेवा के लिए आए हैं ना कि सत्ता पाने के लिए। नीतीश ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह उस में सफल नहीं होंगे। गौरतलब है कि अंबेडकर जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सभी सियासी दलों के नेताओं ने बाबा साहेब की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

Published on: