राजनीति

CM नीतीश का बडा बयान, बोले- वोट मिले या न मिले तीन ‘C’ से समझौता नहीं कर सकते हम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने तीन 'सी' से कभी समझौता नहीं किया है और न आगे इसे बर्दाश्त किया जाएगा।

less than 1 minute read
Oct 15, 2018
CM नीतीश बोले, वोट मिले या न मिले हम तीन ‘C’ से समझौता नहीं कर सकते

पटना। बिहार में राजनीतिक गर्माहट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने तीन 'सी' से कभी समझौता नहीं किया है और न आगे इसे बर्दाश्त किया जाएगा। नीतीश कुमार ने बताया कि तीन 'सी' का मतलब है- क्राइम, करप्शन और कम्यूलिज्म। कुमार ने आगे कहा कि आपको यह पसंद हो या न हो, आप वोट करें या न करें, हम अपना काम करते रहेंगे। जदयू जाति आधारित राजनीति नहीं बल्कि काम आधारित राजनीति करती है।

अल्पसंख्यकों के लिए योजनाओं का शुभारंभ

आपको बता दें कि सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने पटना के संवाद कक्ष में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए तीन योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का एजेंडा है अल्पसंख्यकों को समाज के मुख्यधारा में लाना। हम सेवा करने वाले हैं, वोट की चिंता नहीं करते हैं। हमारी सरकार तीन 'C’ से समझौता कभी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जनता सुझाव दे, सरकार उस पर अमल करेगी।

उर्दू शिक्षकों की होगी भर्ती

आपको बता दें कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि बहुत जल्द ही उर्दू के लिए 102 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावे अरबी के भी 6 खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बाबत सरकार ने बीपीएससी को सुझाव भेजा है।। नीतीश ने इस मौके पर वक्फ बोर्ड से भी आग्रह किया कि यदि वे जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराएं तो सरकार अल्पसंख्यक बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय को निर्माण कराएगी। इसके अलावा एक लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

सरकार के अच्छे कामों की नहीं, चप्पल उछालने की चर्चा ज्यादा होती है: CM नीतीश
Published on:
15 Oct 2018 02:51 pm
Also Read
View All