राजनीति

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया बोले: बीजेपी-आरएसएस मानवता के बिना हिंदू

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधते हुए उन्हें 'हिंदुत्व अतिवादी ' कहा था
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2018, 9:17 PM IST
siddaramaiah

बेंगलुरु: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी अपने पांव जमाने की कोशिशों में लगी हुई है और इसी को लेकर कर्नाटक की सियासत में अब सियासी बयानबाजियां शुरू हो गई हैं। दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधते हुए उन्हें 'हिंदुत्व अतिवादी ' कहा था। उनके इस बयान को लेकर अब बीजेपी ने सीएम के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वो तो अलगाववादियों की समर्थक है।

भाजपा ने दिया सिद्धारमैया के बयान का जवाब
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान ने कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति और हिंदुओं के प्रति अपनी घृणा को दोहराया है।' दरअसल, बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चित्रदुर्ग के चुनाव रैली को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ की सरकार "विरोधी हिंदू" का नाम दिया था। उन्‍होंने कहा था कि भाजपा और आरएएस कार्यकताओं की हत्‍याओं को नियंत्रित करने में कर्नाटक की सरकार असफल रही थी।

अमित शाह के बयान पर सिद्धारमैया ने किया था पलटवार
शाह के आरोप का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने कहा था कि बीजेपी और आरएसएस ' हिंदू आतंकवादी' हैं। अब सिद्धारमैया ने गुरुवार को उन्हें 'हिन्दू उग्रवादी' कहा। जब मुख्यमंत्री से कल के उनके बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने हिंदुत्व उग्रवादी' कहा था। उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि वे हिन्दुत्व आतंकवादी हैं। मैं भी हिन्दू हूं लेकिन मैं मानवता के साथ हिन्दू हूं, वे मानवता के बिना हिंदू हैं। मेरे और उनमें यहीं अंतर है।'

सिद्धारमैया के इस बयान पर का समर्थन करते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा, 'वे भय का माहौल बना रहे हैं। वे अतिवादी हैं। सिद्धारमैया और गुंडु राव के बयान में क्या गलत है?' आपको बता दें कि हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बेंगलुरू में एक परिवर्तन रैली को संबोधित किया था।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड