राजनीति

पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस की चुटकी, कहा- आम के बारे में कोई सवाल नहीं ?

मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राहुल ने फिर ली चुटकी कहा-अगली बार शाह से अनुमति लेकर जवाब दें कांग्रेस ने ट्विटर पर तस्वीरें ट्वीट कर कसा तंज
2 min read
• •
May 17, 2019
press conference
पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस की चुटकी- आम के बारे में कोई सवाल नहीं ?

नई दिल्ली। पांच साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) पहली बार किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) के साथ पीएम मोदी मे पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब हुए। हालांकि 50 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, बल्कि सिर्फ अपनी बात कही। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कांग्रेस ( Congress ) अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने पीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर चुटकी ली है।

बीजेपी और कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'बधाई हो मोदी जी! शानदार प्रेस कांफ्रेंस! दिखा रहा है आधी लड़ाई। अगली बार श्री शाह आपको कुछ सवालों के जवाब देने की अनुमति दे सकते हैं। बहुत बढ़िया!'

राहुल गांधी के बाद कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी पीएम मोदी पर तंज कसते हुए तीन तस्वीरें ट्वीट की गईं। कांग्रेस ने सभी ट्वीट के साथ #ModiFlopPressConference भी लगाया है। इसके साथ ही पार्टी ने डीपी बदलते हुए महात्मा गांधी की तस्वीर लगा दी है।

वहीं दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मजाक उडाया। उन्होंने एक यूजर्स के ट्वीट को शेयर किया है। जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेज के पीछे पीएम मोदी को छिपते हुए दिखाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष और पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ट्विटर पर #PressConference लगातार पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

Updated on:
17 May 2019 08:33 pm
Published on:
17 May 2019 08:33 pm
Also Read
View All
Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा