राजनीति

LPG और रेल किराया बढ़ने पर कांग्रेस का सरकार पर तंज, भाजपा और उनके मित्र मालामाल, देश की जनता कंगाल

वहीं आम आदमी पार्टी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आप ने मंहगाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहाराया।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2020, 8:20 PM IST
randeep surjewala
LPG के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का सरकार पर तंज, भाजपा और उनके मित्र मालामाल, देश की जनता कंगाल

नई दिल्ली। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी और रेल किराए में इजाफे के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (Congress and Aam Admi Party) ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार का नए साल का पहला महंगा तोहफा। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 19 रुपए बढ़े।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 29.50 रुपए बढ़े। पिछले पांच महीने में दाम 137 रुपए बढ़े। बढ़ती महंगाई से गृहणी त्रस्त हैं, पर भाजपाई अहंकार में मस्त हैं।"

बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल- सुरजेवाला

सुरजेवाला ने नए साल के पहले दिन एलपीजी मूल्य वृद्धि पर प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट भी संलग्न की। इसके साथ ही उन्होंने रेल किराया बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया। सुरजेवाला ने दूसरे ट्वीट में लिखा मोदी सरकार की आम जनता पर ‘महंगाई’ की मार। रेल का किराया बढ़ा, जनता के बजट पर चोट! राष्ट्र के कर्णधार को अपने व्यक्तिगत व दलगत स्वार्थों से ऊपर उठकर विचार करने की ज़रूरत है। बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल, भाजपा और उनके मित्र मालामाल, देश की जनता कंगाल।

AAP ने भी मोदी सरकार को घेरा

वहीं आम आदमी पार्टी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आप ने मंहगाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहाराया। आप ने कहा कि प्रकाश जावड़ेकर और उनकी पार्टी ने एलपीजी की कीमत 19 रुपये बढ़ा दी। यह किसका क्रेडिट है।"

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने आप पर साधा निशाना

नए साल के पहले दिन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आप की कड़ी आलोचना की। जावड़ेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आप पिछले साढ़े चार साल से सो रही थी और वे दूसरों द्वारा किए गए काम का श्रेय लेते रहे हैं।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) मुद्दे पर आप और कांग्रेस द्वारा दिल्ली में हिंसा फैलाई गई और आप विधायक अमानतुल्ला खान ने दंगे भड़काने वाला एक बयान दिया, जिसने दिल्ली में माहौल बिगाड़ दिया।

Updated on:
1 Jan 2020, 8:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल