राजनीति

कांग्रेस में उथल पुथल, कल CWC की बैठक में इस्तीफे की पेशकश सकते हैं राहुल गांधी

कांग्रेस में लोकसभा चुनावों की हार के बाद उथल पुथल। शनिवार को दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक। राहुल गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस्तीफा दे सकते हैं।
3 min read
May 24, 2019
CWC
कॉंग्रेस में उथल पुथल, कल CWC की बैठक में इस्तीफे की पेशकश सकते हैं राहुल

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक रखी गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे संबंधी कोई खबर पुष्ट नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर में कांग्रेस के बड़े से बड़े किले ध्वस्त हो गए हैं। यहां तक कि राहुल गांधी खुद उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव हार गए हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल को 54 हजार वोटों से पराजित किया है। ताजा जानकारी के अनुसार कांग्रेस सिर्फ 50 सीटें ही हासिल कर पाई है, जबकि दो पर बढ़त बनाए है। जबकि भाजपा ने 300 का आकंड़ा पार कर लिया है। दिखाया है। पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रही है।

आपको बता दें कि कांग्रेस में लोकसभा चुनावों की हार के बाद उथल पुथल मच गई है। पंजाब, मध्य प्रदेश और कर्नाटक से पार्टी के लिए बुरी खबर आ रही है। पार्टी हाईकमान ने कल यानी शनिवार सुबह 11:00 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। बैठक में हार के कारणों पर बातचीत होगी।

कार्यसमिति की कल बैठक में राहुल का इस्तीफे का दांव?

राहुल गांधी ने गुरुवार को ही हार तय होने के बाद सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन तब तय किया गया था कि इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यसमिति में पर चर्चा होगी। काँग्रेस के गढ़ अमेठी में राहुल की हार से भी पार्टी में असंतोष के सुर उठने की संभावना है। कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने हाई कमान की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाया है। माना जा रहा है कि शनिवार को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं लेकिन पार्टी कार्यसमिति में इसके मंजूर होने की संभावना कम है। कार्यसमिति सर्वसम्मति से इसे नामंजूर कर सकती है।

पंजाब, एमपी और कर्नाटक का सरदर्द

उधर पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस हाईकमान को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है कि पंजाब में वह रहेंगे या नवजोत सिंह सिद्धू। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सिद्धू को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिद्धू की वजह से पंजाब में कई सीटों पर पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है।

दूसरी तरफ कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। वहां गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। माना जा रहा है कि जेडीएस और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूट सकता है। हालांकि कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को फोन कर भरोसा दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद के बने पर बने रहे और कांग्रेस का समर्थन उनको जारी रहेगा।

उधर मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार संकट में दिखाई दे रही है। भाजपा ने वहां कुछ दिनों में ही कांग्रेस की सरकार गिराने की बात कही है। भले ही राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के इस दावे को खारिज किया है लेकिन जिस तरह से मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर ही जीत नसीब हुई है, उसके बाद प्रदेश की सरकार भी सुरक्षित नहीं दिख रही है।

कांग्रेस में देशभर बड़े बदलाव की संभावना

शनिवार को सुबह 11:00 बजे होने वाली कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय और राज्य के कांग्रेस संगठनों में बड़े बदलाव को लेकर भी बातचीत हो सकती है यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने पहले ही राहुल गांधी को इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने राज्य में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है।

Published on:
24 May 2019 10:54 am
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद