राजनीति

नई दिल्ली के कांग्रेस उम्मीदवार प्रत्येक बूथ पर बिताएंगे रात

11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के आएंगे नतीजे कांग्रेस उम्मीदवार बूथों पर गुजारेंगे रात रोमेश सभरवाल ने ट्वीट कर बताया
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2020, 4:14 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रोमेश सभरवाल ने रविवार को बड़ी घोषणा की है। रोमेश सरभवाल ने कहा कि वह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को जानने के लिए और मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए 15 फरवरी से यहां के प्रत्येक बूथ पर रात बिताएंगे।

बता दें कि दिल्ली में शनिवार को विधानसभा के लिए मतदान हुआ, जिसका नतीजा 11 फरवरी यानी मंगलवार को आएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं 15 फरवरी से सभी बूथों के मतदाताओं का शुक्रिया अदा करने के लिए अपनी यात्रा शुरू करूंगा। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जानने के लिए 15 फरवरी से प्रत्येक बूथ पर रात बिताऊंगा।'

अपने सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों और उन्हें वोट देने वाले मतदाताओं के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने नेतृत्व सोनिया गांधी जी, मनमोहन सिंह जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और गांधी परिवार खासकर रेहान वाड्रा के प्रति शुक्रगुजार है, जिन्होंने पहली बार वोट दिया है।'

सभरवाल ने दावा किया कि नई दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली सरकार के दो विद्यालय बीते छह वर्ष में बंद हो गए। उन्होंने कहा, 'क्या यह केजरीवाल सरकार का मॉडल है। वह केवल फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को हथियार की तरह प्रयोग करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने नई दिल्ली में कुछ नहीं किया है।' सभरवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा के सभी बूथों पर, भाजपा और आप ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

Updated on:
9 Feb 2020, 4:14 PM IST
Published on: