राजनीति

कश्मीर मामले में अपने नेताओं के बयान पर कांग्रेस ने दी सफाई, निर्दोष नागरिकों की बात करना देशद्रोह कैसे?

कांग्रेस ने कहा कि यदि हम कहते हैं कि सैन्य कार्रवाई के दौरान कोई निर्दोष व्यक्ति न मारा जाए तो इसकी बात करना एंटी नेशनल, देशद्रोह कैसे हो जाता है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 6:30 PM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला
कश्मीर मामले पर अपने नेताओं के बयान पर कांग्रेस ने दी सफाई, निर्दोष नागरिकों की बात करना देशद्रोह कैसे?

नई दिल्ली। कश्मीर मामले को लेकर दिए बयान के संदर्भ में कांग्रेस ने अपने दो नेताओं का बचाव किया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने जाहिर करते हुए पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि सेना या सुरक्षा बल के जवान जब भी देश के लिए कार्रवाई करते हैं तो उनकी कोशिश होती है कि कोई आतंकवादी या माओवादी न बच पाए। कांग्रेस ने कहा कि यदि हम कहते हैं कि सैन्य कार्रवाई के दौरान कोई निर्दोष व्यक्ति न मारा जाए तो इसकी बात करना एंटी नेशनल, देशद्रोह कैसे हो जाता है।

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और आगे रहेगा: सुरजेवाला

आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रखर नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और आगे भी रहेगा। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि यदि कोई एक किताब बेचने के लिए सस्ते हथकंडे अपनाता है तो इससे शाश्वत सत्य नहीं बदल जाएगा, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और आगे हमेशा रहेगा। रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस के दोनों नेताओं सैफुद्दीन सोज और गुलाब नबी आजाद के बयान को खारिज कर दिया और कहा कि देश में भिन्न-भिन्न तरह के लोग हैं और अपने विचार से भिन्न-भिन्न बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस तरह के बयान को पूरी तरह से खारिज करते हैं।

कांग्रेस के दो नेताओं ने कश्मीर मामले पर दिया था बयान

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि घाटी में चल रहे सेना के ऑपरेशन में आतंकी कम नागरिक ज्यादा मारे जा रहे हैं। आजाद के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई और भाजपा समेत अन्य दलों ने कांग्रेस पर सवाल दागने शुरु कर दिए। वहीं दूसरी अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि कांग्रेस के एक और नेता सैफुद्दीन सोज ने एक निजी टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए कहा कि कश्मीर की आजादी की बात कह दी साथ ही पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीरी आजादी चाहते हैं। इसके बाद से राजनीति में जैसे भूचाल आ गया। कांग्रेस पर सवाल उठाए जाने लगे। जिसके बाद से शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेवाला ने प्रेस वार्ता करते हुए सफाई दी।

Published on:
Also Read
View All
राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार के विमान हादसे में सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब