10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जायल में भाजपा बनी निशाना, ‘संविधान स्वाभिमान यात्रा’ में कांग्रेस ने जमकर किया प्रहार

कांग्रेस की संविधान स्वाभिमान यात्रा नागौर स्थित जायल पहुंची है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Rajesh

•

Updated: 22 Jun 2018, 6:10 PM IST

congress attacks bjp

नागौर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी विधानसभा चुनावों को लेकर जोर अजमाइश करने में लगी है। इस बार कांग्रेस जीत का ढंंका बजाने के लिए अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी देशभर में संविधान स्वाभिमान यात्रा निकाल रही है। इसके चलते कांग्रेस की संविधान स्वाभिमान यात्रा नागौर स्थित जायल पहुंची है, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कांग्रेस की संविधान स्वाभिमान यात्रा में भाजपा पर प्रहार

संविधान स्वाभिमान यात्रा के जायल आगमन पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र दलवी ने कहा कि अंग्रेजी शासन से मुक्ति के लिए आजाद भारत में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण किया। साथ ही बाबा साहब अम्बेडकर ने गरीब, मजदूर, किसान, शोषित व पिछड़े वर्ग को उनके हक व अधिकार प्रदान किए। इसके चलते निम्न तबके के लोग गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर आजादी का जीवन जी सके। लेकिन भाजपा को सत्ता में आते ही संकट ज्यादा गहरा गए हैं। संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों पर आए ऐसे संकटों का मुकाबला करने के लिये कांग्रेस पार्टी देशभर में संविधान स्वाभिमान यात्रा निकाल रही है। सम्मेलन के दौरान दलवी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि जनता को सुहाने सपने दिखाए गए, साथ ही आमजन से झूंठे वादे किए गए। लेकिन सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और बेईमानी पर उतर आई है।

भाजपा ने जनता को दिखाए सपने, नहीं हुए पूरे

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दलवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन को 15 लाख के सुनहरे सपने दिखाए और जनता से वाहवाही लूटी। लेकिन आमजन के बैंक खाते में अभी तक 15 लाख रूपए नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के चहेते जरूर करोड़ो रूपये लेकर विदेश भाग गए हैं।

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से कराया अवगत

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, अजमेर संभाग प्रभारी कमल बाकोलिया, जिलाध्यक्ष पांचाराम इंदावड़, पूर्व मंत्री मंजू देवी मेघवाल, प्रधान सुनीता सांगवा व पूर्व प्रधान रिद्धीकरण सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देकर सत्ता से उखाड़़ फेंकने का संकल्प लिया।