
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर कांड की गूंज संसद के बाद अब राजधानी दिल्ली की सड़कों पर देखने को मिली। जंतर मंतर पर धरने पर लगा प्रतिबंध हटने के बाद पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने इतने विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में विपक्ष की कई पार्टियां एकजुट होकर ने बिहार सरकार और बीजेपी पर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुजफ्फरपुर में बालिका आश्रय गृह में दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
देश में अजीब सा माहौल है: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चार साल से पूरा देश इस सच को देख रहा है। देश में अजीब सा माहौल है और सब इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने काह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही यह बात समझ आ जाएगी। उन्होंने कमजोर वर्ग पर हमलों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी की सोच का परिणाम बताया और कहा कि विपक्षी दल इस सोच के विरुद्ध मजबूती से एक साथ खड़े हैं।
नीशीत को शर्म आती है तो दोषियों को फांसी दें: राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि इस कांड के बारे में सुनकर ही शर्म आती है। उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में उन्हें को सच में शर्म आ रही है तो उन्हें जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल में डालना चाहिए। मुजफ्फरपुर ही नहीं बल्कि देश के सभी हिस्सों में महिलाओं, अल्पसंख्यकों तथा कमजोर वर्ग के लोगों पर हमले हो रहे हैं। वह पीड़ितों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष मोदी सरकार की कमजोर वर्ग विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट है।
ब्रजेश ठाकुर को सजा देने की मांग
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले में 2 महीने तक ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था। जब टाटा इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट आई तब ठाकुर गायब था। ब्रजेश ठाकुर सीएम नीतीश के करीबी हैं। तेजस्वी ने ब्रजेश ठाकुर को फांसी देने की मांग की है।