राजनीति

राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर ही क्यों लगाया दांव? दादी इंदिरा और मां सोनिया भी कर चुकी हैं दक्षिण का रुख

राहुल गांधी ने गुरुवार को मिशन साउथ का आगाज कर दिया है। राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने राहुल गांधी को रणछोड़ करार दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2019, 3:10 PM IST
rahul gandhi
राहुल गांधी ने वायनाड पर ही क्यों लगाया दांव, दादी इंदिरा और मां सोनिया भी कर चुकी हैं दक्षिण का रुख

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मिशन साउथ का आगाज कर दिया है। राहुल गांधी ने पहले केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया और उसके प्रियंका गांधी के साथ रोड शो किया। वहीं, भाजपा ने राहुल गांधी को रणछोड़ करार दिया है। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने अमेठी में हार के डर से दक्षिण का रुख किया है। हालांकि कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि राहुल गांधी ने हार का डर नहीं, बल्कि दक्षिण राज्य पर पैनी नजर रखने के लिए किया है। ऐसे में अहम सवाल यह भी कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आखिर केरल की वायनाड सीट को ही अपने लिए क्यों चुना?

दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता दक्षिण की सीट से चुनाव लड़ रहा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1978 में कर्नाटक की चिकमंगलूर सीट से लोकसभा उपचुनाव जीता था। सोनिया गांधी ने 1999 में कर्नाटक की ही बेल्लारी सीट से विजय पताका लहराया था। माना जा रहा कि अब राहुल दादी और मां की तरह खुद दक्षिण की शरण में हैं।

2014 लोकसभा चुनाव—

कांग्रेस— 41.21 प्रतिशत
भाजपा— 9 प्रतिशत
वाम दल— 39 प्रतिशत

वहीं, कांग्रेस नेताओं की मानें तो राहुल गांधी के वायनाड से लड़ने से दक्षिण की 70 से 80 सीटों पर फर्क पड़ेगा। इनमें केरल की 20, तमिलनाडु की 39 और कर्नाटक में 28 सीटों पर असर पड़ेगा।

आबादी—

हिन्दू— लगभग 49.48 प्रतिशत
मुस्लिम— 28.65
ईसाई— 21.34

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
4 Apr 2019, 3:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार का ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, मॉक संसद में महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को घेरा

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात