31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: खेमकरण सेक्टर में ​फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने की गोलीबारी

एक बार फिर पाकिस्तान का ड्रोन पंजाब के तरणतारण में घुस गया। पाक का ड्रोन देखते हुए भारतीय जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की कार्रवाई के बाद आसपास के इलाके को ब्लैकआउट कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Apr 2019, 12:14 PM IST

news

पंजाब: खेमकरण सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने की गोलीबारी

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद बैकफुट पर आया पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान का ड्रोन पंजाब के तरणतारण में घुस आया। यहां खेमकरण सेक्टर में पाक का ड्रोन देखते हुए भारतीय जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय जवानों की कार्रवाई के बाद आसपास के इलाके को ब्लैकआउट कर दिया गया।

केरल: वायनाड सीट से आज नामांकन करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका के साथ करेंगे रोड शो

जानकारी के अनुसार भारतीय जवान पाकिस्तान के इस ड्रोन को गिराने के प्रयास में जुटे हैं। सुरक्षा कारणों के चलते खेमकरण सेक्टर के आसपास के इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। यही वजह है कि यहां सेना को अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार दोनों देशों के लड़ाकू विमानों में 27 फरवरी को भिड़ंत होने के बाद यह दूसरी घटना है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज तेलंगाना में करेंगे रैली, विशाखापत्तनम में करेंगे रोड शो

इससे पहले पाकिस्तानी वायुसेना (पीएएफ) के चार जेट विमान और एक यूएवी के पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र में होने की खबर सामने आई थी।। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने तुंरत लड़ाकू विमान रवाना कर पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। खेमकरन सेक्टर में सीमापार में उड़ान की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद तड़के करीब तीन बजे आईएएफ के सुखोई-30 एमकेआई और मिराज-2000 ने उड़ान भरी पाक विमान को खदेड़ा।

राजशाही परिवार के ताने पर प्रियंका का कटाक्ष, दादी इंदिरा ने ही हटाईं थी राज घरानों की सुविधाएं

आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना ने 27 फरवरी को पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था। PAF के लड़ाकू विमानों ने रजौरी इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार भारतीय हवाई सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की थी। भारतीय वायुसेना के मिग-21 से हुई भिडंत के बाद विमान के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले लिया था।